
Table of Contents
आज के इस भागदौड़ भरे समय में हर माँ और बच्चे का स्वास्थ्य ठीक होना बहुत ज़रूरी है, खासकर जब महिला गर्भावस्था हो। अगर इस दौरान उन दोनों का ख़याला अच्छी तरह से नहीं रखा तो उनको दिक्कत हो सकती है। इस दौरान अस्पताल में खर्चा भी बहुत लगता है। इसके लिए भारत सरकार ने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं की मदद के लिए PM Matru Vandana Yojana 2025 शुरू की है। ये योजना 1 जनवरी 2017 को शुरू हुई थी और इसका मकसद है की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता देना।
इस योजना के तहत पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को 5,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर होती है। अगर दूसरी बार गर्भावस्था में लड़की पैदा होती है, तो 6,000 रुपये की मदद मिलती है। ये योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गर्भावस्था के दौरान काम नहीं कर पातीं। PM Matru Vandana Yojana का लक्ष्य है मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करना और महिलाओं को सही समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना।
ये योजना पूरे देश में लागू है और इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। यूपी जैसे बड़े राज्यों में तो इस योजना ने कमाल कर दिया है। योगी सरकार ने मिशन शक्ति के तहत इसे बढ़ावा दिया, जिससे लाखों महिलाएँ सशक्त हुईं। अगर आप या आपके परिवार में कोई माँ बनने वाली है, तो उनको इस योजना के बारे में जरूर बताये।
PM Matru Vandana Yojana की विशेषताएं
- आर्थिक सहायता: पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को 5,000 रुपये और दूसरी बार लड़की पैदा होने पर 6,000 रुपये की मदद।
- किस्तों में भुगतान: पहली बार गर्भवती होने पर राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिससे माँ और बच्चे की सेहत का ध्यान रखा जा सके।
- सीधा बैंक ट्रांसफर: राशि डायरेक्ट बेनिफिशियरी के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
- स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा: गर्भावस्था के दौरान कम से कम एक बच्चे के जन्म पूर्व जांच (ANC) और बच्चे के जन्म के बाद टीकाकरण अनिवार्य है।
- लड़की के जन्म को प्रोत्साहन: दूसरी बार गर्भावस्था में लड़की होने पर अतिरिक्त राशि देकर लिंग भेद को कम करने की कोशिश।
- डिजिटल सुविधा: PMMVY CAS पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से आवेदन और स्टेटस चेक किया जा सकता है।
- राष्ट्रीय स्तर पर लागू: ये योजना पूरे भारत में उपलब्ध है, चाहे आप किसी भी राज्य या जिले में रहते हों।
लाभ की राशि
किस्त | राशि | शर्तें |
---|---|---|
पहली किस्त | ₹1,000 | गर्भावस्था की शुरुआती रजिस्ट्रेशन (90 दिनों के अंदर) |
दूसरी किस्त | ₹2,000 | गर्भावस्था के 6 महीने पूरे होने पर कम से कम एक बच्चे का जन्म पूर्व जांच (ANC) |
तीसरी किस्त | ₹2,000 | बच्चे के जन्म के बाद जन्म रजिस्ट्रेशन और पहला टीकाकरण (BCG, OPV, DPT, आदि) |
अतिरिक्त लाभ (JSY) | ₹1,000 | जननी सुरक्षा योजना (JSY) के तहत अस्पताल में बच्चे का जन्म होने पर |
दूसरी गर्भावस्था | ₹6,000 | दूसरी बार गर्भवती होने पर, अगर बच्चा लड़की है (एकमुश्त राशि) |
नोट: कुल मिलाकर पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को औसतन 6,000 रुपये की सहायता मिलती है।
PM Matru Vandana Yojana Eligibility Criteria
PM Matru Vandana Yojana 2025 का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए।
- गर्भवती या स्तनपान कराने वाली माँ हो, जो पहली बार माँ बन रही हो (1 जनवरी 2017 के बाद गर्भावस्था)।
- दूसरी गर्भावस्था में लाभ तभी मिलेगा, जब बच्चा लड़की हो।
- महिला सरकारी नौकरी, PSU, या ऐसी किसी संस्था में काम न करती हो, जहाँ पहले से मातृत्व लाभ मिलता हो।
- सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएँ, जैसे:
- अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST)
- BPL राशन कार्ड धारक
- आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी
- 40% या पूरी तरह से दिव्यांग (Divyang Jan)
- e-Shram कार्ड धारक
- किसान सम्मान निधि या MGNREGA जॉब कार्ड धारक
- परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम हो।
PM Matru Vandana Yojana Required Documents
योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज चाहिए:
- आधार कार्ड (महिला, पति )
- बैंक खाता पासबुक या पोस्ट ऑफिस खाता विवरण
- माता-शिशु संरक्षण कार्ड (MCP Card)
- गर्भावस्था का प्रमाण (LMP तारीख के साथ)
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (तीसरी किस्त के लिए)
- मोबाइल नंबर (OTP और अपडेट के लिए)
- पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड, वोटर ID, या राशन कार्ड)
PM Matru Vandana Yojana Registration
PM Matru Vandana Yojana में आवेदन करना बहुत आसान है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।
PM Matru Vandana Yojana Online Apply
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले PMMVY की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
- सिटीजन लॉगिन: होमपेज पर “Citizen Login” पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर वेरीफाई करें: अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरीफाई करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें: व्यक्तिगत जानकारी, गर्भावस्था का विवरण, और बैंक खाता डिटेल्स भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: आधार, MCP कार्ड, और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट करें: फॉर्म चेक करके सबमिट करें। आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।
PM Matru Vandana Yojana Offline Apply
- आंगनवाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र जाएँ: अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएँ।
- फॉर्म 1-A लें: वहाँ से PMMVY का आवेदन फॉर्म (Form 1-A) लें या वेबसाइट से डाउनलोड करें।
- फॉर्म भरें: सभी जानकारी सही-सही भरें और दस्तावेज संलग्न करें।
- जमा करें: फॉर्म और दस्तावेज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ASHA/ANM को जमा करें।
- रसीद लें: फॉर्म जमा करने के बाद रसीद जरूर लें।
PM Matru Vandana Yojana Check Application Status
अपने आवेदन की स्थिति जांचने के लिए:
- Application Status Check करने के लिए सबसे पहले PMMVY की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर “Track Status” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर, या मोबाइल नंबर डालें।
- मोबाइल पर OTP आएगा उसे के जरिए वेरीफाई करें।
- स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति दिख जाएगी, जैसे कि कितनी किस्तें मिल चुकी हैं।
- आप आंगनवाड़ी केंद्र या हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क करके स्टेटस चेक कर सकते हैं।
संपर्क जानकारी
किसी भी सवाल या समस्या के लिए आप निम्नलिखित तरीकों से संपर्क कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट: pmmvy.wcd.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर: 181, 112, 14408
- ईमेल: pmmvy-mwcd@gov.in
- नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र: अपनी स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ASHA से संपर्क करें।
निष्कर्ष
PM Matru Vandana Yojana का लाभ हर एक गर्भवती महिला को लेना चाहिए। क्यूंकि इसे जो मदद मिलती है वह किसी वरदान से कम नहीं है। योजना के तहत मिलने वाले पैसों से माँ अपने लिए फल, दवाईया खरीद सकती है जिससे माँ और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। आज के समय में जब कुपोषण एक बड़ी समस्या है, इस तरह की पहल बेहद फायदेमंद साबित हो रही है।
UP जैसे राज्य में 60 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलना इस बात का सबूत है कि ये योजना किस रफ़्तार से चल रही है। हालाँकि, कुछ योजना में सुधारों की गुंजाइश अब भी है। जैसे, दूसरे बच्चे पर लाभ सिर्फ बेटी के लिए मिलना या फिर आवेदन प्रक्रिया की बहुत मुश्किल है वह आसान करना। फिर भी, अगर आप पात्र हैं, तो इसका लाभ जरूर उठाएँ। तो अगर आपके घर में कोई इस योजना के लिए पात्र है तो आवेदन करे।
Ladki Bahin Yojana Maharashtra 2025: जाने कब मिलेंगे 2100/- रुपये।
FAQs
1. क्या दूसरे बच्चे पर भी मातृ वंदना योजना का लाभ मिल सकता है?
हाँ, लेकिन सिर्फ तभी जब दूसरा बच्चा बेटी हो और पहला बच्चा जीवित हो। इस स्थिति में ₹6,000 एकमुश्त मिलते हैं।
2. अगर गर्भपात हो जाए, तो क्या लाभ मिलेगा?
हाँ, अगर गर्भपात होता है, तो भविष्य में गर्भवती होने पर आप फिर से आवेदन कर सकती हैं।
3. क्या विधवा या अविवाहित माताएँ भी आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, पति का आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। अकेली मां या बेसहारा महिलाएँ भी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकती हैं।
4. क्या मातृ वंदना योजना सभी राज्यों में लागू है?
हाँ, ये योजना देश के सभी जिलों में लागू है।
5. क्या जननी सुरक्षा योजना (JSY) और PMMVY दोनों का लाभ मिल सकता है?
हाँ, JSY लाभार्थियों को PMMVY से अतिरिक्त ₹1,000 मिलते हैं, जिससे कुल लाभ ₹6,000 हो जाता है।