
Table of Contents
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे हम सब PM Kisan Yojana के नाम से जानते हैं, भारत सरकार की एक ऐसी स्कीम है जो छोटे और गरीब किसानों हर साल आर्थिक मदद देती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे है तो आपने PM Kisan Yojana Status Check Kaise Kare ये जरूर चेक किया होगा ना ? इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे विस्तार से बताने वाले है। उससे पहले योजना के बारे में थोड़ा समझ लीजिये।
इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसका मकसद है की किसानों को खेती के लिए जरूरी वस्तुओं को खरीदी करना। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। हर चार महीने में एक किस्त आती है।
PM Kisan Yojana Benefits
- आर्थिक मदद: हर साल 6,000 रुपये की मदद, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में मिलती है।
- सीधे बैंक खाते में पैसा: डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसा आपके खाते में आता है।
- खेती में मदद: खेती करने के लिए लगने वाले बीज, खाद, और अन्य खेती के सामान खरीदने में मदद मिलती है।
- महिला किसानों को भी लाभ: योजना में महिला किसानों को भी बराबर का मौका मिलता है।
- स्पष्ट व्यवस्था: ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए आप आसानी से अपनी स्थिति चेक कर सकते हैं।
- प्रक्रिया: रजिस्ट्रेशन और e-KYC की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria
PM Kisan Yojana का लाभ लेने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आपके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
- आप छोटे या कम ज़मीन वाले किसान होने चाहिए (2 हेक्टेयर से कम जमीन)।
- आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है।
- e-KYC होना जरूरी है।
- आप किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना के लाभार्थी नहीं होने चाहिए।
- आयकर दाता (इनकम टैक्स पेयर) इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
- सरकारी कर्मचारी या उनके परिवार इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
PM Kisan Yojana Required Documents
PM Kisan Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन या स्टेटस चेक करने के लिए आपको ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता डिटेल्स
- खेत का खाता-खतौनी या जमीन के दस्तावेज
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
PM Kisan Yojana Status Kaise Check Kare?
अपनी PM Kisan Yojana Status चेक करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- वेबसाइट पर जाएं: स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं। ये PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट है।
- Farmers Corner सेक्शन चुनें: होमपेज पर आपको Farmers Corner दिखेगा। यहां Know Your Status का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।
- कैप्चा और OTP वेरिफिकेशन: कैप्चा कोड डालें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर वेरिफाई करें।
- स्टेटस चेक करें: OTP डालने के बाद आपकी स्क्रीन पर PM Kisan Yojana Status दिख जाएगा। यहां आपको पता चलेगा कि आपकी किस्त ट्रांसफर हुई है या नहीं।
PM Kisan Yojana Status Pending या Rejected हो तो क्या करें?
कभी-कभी आपका PM Kisan Yojana Status Pending या Rejected दिख सकता है। घबराएं नहीं, इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- e-KYC अपडेट करें: अगर आपने e-KYC नहीं की है, तो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर e-KYC ऑप्शन चुनें। आधार नंबर डालें और OTP या बायोमेट्रिक के जरिए प्रक्रिया पूरी करें।
- बैंक डिटेल्स चेक करें: सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और NPCI से Link है। अगर कोई गलती है, तो बैंक में जाकर इसे ठीक करवाएं।
- रजिस्ट्रेशन डिटेल्स वेरिफाई करें: अगर नाम, पता, या जमीन के दस्तावेज में कोई गलती है, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या तहसील में जाकर इसे अपडेट करवाएं।
- हेल्पलाइन से संपर्क करें: अगर समस्या सुलझ नहीं रही, तो PM Kisan हेल्पलाइन पर कॉल करें या ईमेल करें।
Contact
अगर आपको PM Kisan Yojana Status चेक करने या किसी और समस्या में मदद चाहिए, तो इन नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट: pmkisan.gov.in
- PM Kisan Yojana Status Check: Click Here
- ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
Conclusion
तो दोस्तों देखा ना आपने PM Kisan Yojana Status Check करना कितना आसान है। इस प्रक्रिया को कोई भी कम पढ़ा लिखा आदमी भी कर सकता है। हर साल 6,000 रुपये की मदद छोटे किसानों के लिए बड़ा सहारा है। लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलेगा, जब आपका रजिस्ट्रेशन, e-KYC, और बैंक डिटेल्स अपडेट हों। इसी लिए याद से e-KYC कर ले। सरकार की ओर से 20वीं किस्त जुलाई 2025 में आने की सम्भावना है, इसलिए अभी से अपनी जानकारी अपडेट कर लें।
Yuva Nidhi Yojana Apply Online 2025: हर बेरोजगार युवा को ₹3000 तक मदद!
FAQs
1. PM Kisan Yojana Status Check Kaise Kare?
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner में Beneficiary Status चुनें। आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, या मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफिकेशन के बाद स्टेटस चेक करें।
2. अगर मेरा रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता, तो क्या करें?
वेबसाइट पर Know Your Registration Number ऑप्शन पर क्लिक करें और आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर इसे पता करें।
3. क्या इस योजना के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करना होगा?
नहीं, अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं और आपकी डिटेल्स अपडेट हैं, तो दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है।
4. क्या किसान परिवार में सभी सदस्य को ₹6000 मिलते हैं?
नहीं, एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही लाभ मिलता है।
5. क्या बिना आधार कार्ड के पीएम किसान स्टेटस चेक कर सकते हैं?
हाँ, आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालकर भी अपना pm kisan status चेक कर सकते हैं।