PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025: 24,000 करोड़ का लाभ! क्या आपके जिले को मिलेगा?

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana

Table of Contents

भारत के सभी किसान भाई बहनों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक जबरदस्त योजना की शुरआत की है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025 की, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट में पेश किया। यह योजना खास तौर पर उन छोटे और गरीब किसानों के लिए है, जो कम उत्पादकता वाले इलाकों में खेती करते हैं। इस योजना को शुरू करने का असली मकसद खेती को और आसान, लाभकारी और आधुनिक बनाना है।

यह योजना नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के जैसी ही है। और देश के 100 चुनिंदा जिलों में लागू की जाएगी, जहां फसल उत्पादन कम है और किसानों को लोन लेने में दिक्कत होती है। सरकार इस योजना के जरिए 1.7 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचाने की योजना बना रही है। अगले 6 साल तक, यानी 2025-26 से शुरू होकर, इस योजना पर हर साल 24,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। तो चलिए, इस योजना के बारे में और विस्तार से जानते हैं।

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Date

घोषणा1 फरवरी 2025 (केंद्रीय बजट 2025-26)
कैबिनेट मंजूरी16 जुलाई 2025
जिलों का चयनजुलाई 2025 के आखिर तक
योजना कब शुरू होगीरबी सीजन (अक्टूबर 2025) से
आवेदन शुरू होने की तारीखजल्द ही घोषित होगी
योजना की अवधि2025-26 से 6 साल तक

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Properties

  • कृषि उत्पादकता बढ़ाना: कम उत्पादन वाले 100 जिलों में फसल की पैदावार को बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा।
  • फसल विविधीकरण: किसानों को एक ही फसल पर निर्भरता कम करने के लिए अलग-अलग फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहन किया जाता है।
  • अच्छा गोदाम: पंचायत और ब्लॉक स्तर पर Post-Harvest Storage को मजबूत करना ताकि फसल खराब न हो।
  • सिंचाई सुविधाओं में सुधार: खेतों में पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जायेगा।
  • आसान ऋण सुविधा: छोटे और ज्यादा दिनों तक किसानों की पहुंच को आसान बनाना है।
  • तकनीकी सहायता: आधुनिक खेती के लिए टेक्नोलॉजी और उपकरणों की मदद दी जाएगी।
  • 36 योजनाओं का समन्वय: 11 मंत्रालयों की 36 मौजूदा योजनाओं को मिलाकर इसे लागू किया जाएगा।

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Eligibility Criteria

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:

  • किसान की श्रेणी: छोटे और किनारे पर रहने वाले किसान, जो 2 हेक्टेयर से कम जमीन पर खेती करते हैं।
  • जिलों का चयन: योजना उन 100 जिलों में लागू होगी, जहां कृषि उत्पादकता कम है, कम फसल बोई जाती है, और ऋण उपलब्धता औसत से कम है।
  • कृषि सहकारी समितियां और Startup: योजना में कृषि सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और Agri-tech Startup को भी शामिल किया गया है।
  • महिला किसान: योजना में महिला किसानों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
  • निवास: लाभार्थी का संबंध योजना के चुने गए जिले से होना चाहिए।

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Required Documents

  • आधार कार्ड
  • जमीन के कागजात (7/12 या खतौनी)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Online Apply

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana में आवेदन करना आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जिले के कृषि कार्यालय में जाना होगा।
  • उसके बाद आपको वहाँ से धन-धान्य कृषि योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी दर्ज करनी है और ऊपर बताये गए सभी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं। फिर ये फॉर्म जमा करवा देना है।
  • इसके बाद स्थानीय अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।
  • उसके बाद पात्र पाए गए किसानों को योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस तरह से आप धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत सफलतापूवर्क आवेदन कर सकेंगे।
  • Note: आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जल्द ही सरकार द्वारा जारी की जाएगी।

Training & Support

  • कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs), किसान मित्रों के द्वारा गांवों और ब्लॉक स्तर पर है हर महीने प्रशिक्षण शिबिर लगाए जाएंगे। इनमें जैविक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तकनीक, मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन और पशुपालन जैसे विषय शामिल होंगे।
  • 1800-180-1551 इस टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके किसान अपनी समस्याएं पूछ सकते हैं और विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। सबसे खास बात मतलब ये सुविधा कई भाषाओं में उपलब्ध होगी।
  • हर एक जिले में एक तकनीकी सहयोगियों जिसे आधुनिक खेती की जानकारी है उसको नियुक्त किया जाएगा जो किसानों को डिजिटल टूल्स, मौसम पूर्वानुमान और बाजार की जानकारी का उपयोग करने में मदद करेगा।
  • किसानों को आधुनिक खेती के तरीके देखने और सीखने के लिए प्रगतिशील फार्मों या कृषि संस्थानों की यात्राएं कराई जाएंगी।
  • हर चयनित जिले में एक केंद्रीय नोडल अधिकारी (Central Nodal Officer) नियुक्त किया जाएगा जो योजना कैसे चल रही है इसकी की निगरानी करेगा और किसानों की समस्याओं के समाधान में मदद करेगा।

Contact

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप निम्नलिखित हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट: pib.gov.in
  • कृषि मंत्रालय हेल्पलाइन: 1800-11-7800
  • ईमेल: pdg-pib@nic.in, pdgpib@gmail.com
  • स्थानीय कृषि कार्यालय: अपने नजदीकी कार्यालय में संपर्क करें।

Conclusion

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana किसानो के लिए एक बहुत अच्छी योजना है। जिसके कारन वह खेती को आधुनिक तरीकेसे कर पाएंगे। योजना से कम उत्पादकता वाले 100 जिलों में फसल की पैदावार बढ़ाने, भंडारण सुविधाओं को मजबूत करने और आसान ऋण उपलब्ध कराने के साथ यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगी। इस के अलावा हर साल 24,000 करोड़ रुपये का बजट इस योजना के तहत रखा गया है और यही दिखाता है कि सरकार कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आमदनी में सुधार करने के लिए गंभीर है।अगर आप या आपके परिवार में कोई किसान है, तो इस योजना का फायदा जरूर उठाएं।


Ramai Awas Yojana Online Registration 2025: घर बनाने के लिए सरकार करेगी मदद – आज ही अप्लाई करें!

FAQs

1. PM Dhan Dhanya Krishi Yojana क्या है?

यह भारत सरकार की एक नई योजना है, जो कम उत्पादकता वाले 100 जिलों में किसानों की आय और फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए शुरू की गई है।

2. इस योजना का लाभ कितनी बार लिया जा सकता है?

हर पात्र किसान एक बार इस योजना का लाभ ले सकता है।

3. योजना में महिला किसानों को क्या अलग से लाभ मिलेगा?

लाभ वही मिलेगा लेकिन महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाती है।

4. योजना के लिए ट्रेनिंग कब और कैसे मिलेगी?

ट्रेनिंग सितंबर 2025 से शुरू होगी, जिसकी जानकारी SMS और वेबसाइट पर दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top