PM Awas Yojana List 2025: अपना नाम चेक करें घर बैठे!

PM Awas Yojana List 2025

Table of Contents

हमारे देश में हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का एक पक्का घर हो। लेकिन कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास घर बनाने के लिए पैसे नहीं होते। इसी समस्या को समझते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत इन परिवारों को घर बनाने के लिए मदद मिलती है। अब PM Awas Yojana List 2025 जारी हो चुकी है जिसमें उन लोगों का नाम शामिल है जिन्हें इस साल योजना के तहत घर मिलने वाला है या जिनका आवेदन स्वीकार किया गया है।

इस लिस्ट को आप ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं। अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया था और जानना चाहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि PM Awas Yojana List 2025 कैसे देख सकते है।

PM Awas Yojana Properties

  1. ग्रामीण इलाकों में ₹1.20 लाख और पहाड़ी इलाकों में ₹1.30 लाख तक की मदद मिलती है।
  2. होम लोन पर 3% से 6.5% तक की सब्सिडी मिलती है।
  3. घर बनाने में ईको-फ्रेंडली और टिकाऊ सामग्री का उपयोग किया जाता है।
  4. योजना में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाती है।
  5. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
  6. CLSS Awas Portal (CLAP) और UMANG ऐप के जरिए ट्रैकिंग करना आसान है।
  7. ग्रामीण क्षेत्रों में घर बनाने के लिए 90-95 दिन का रोजगार मिलता है।

PM Awas Yojana Key Benefits

PM Awas Yojana List 2025 में आपका नाम आने का मतलब है कि अब आपको पक्का घर मिलने का 90% रास्ता पूरा हो गया है। अब आपको योजना के ये लाभ मिलेंगे,

  • आर्थिक मदद: घर बनाने के लिए सरकार सीधे आपके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करती है, जो तीन किस्तों में आते हैं।
  • होम लोन पर सब्सिडी: अगर आप लोन लेते हैं, तो सरकार ब्याज में छूट देती है, जिससे आपकी EMI कम हो जाती है।
  • आधुनिक सुविधाएं: घर में रसोई, शौचालय और बिजली जैसी सभी जरूरी सुविधाएं शामिल होती हैं।

PM Awas Yojana Eligibility Criteria

PM Awas Yojana List 2025 में शामिल होने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। ये हैं मुख्य पात्रता,

  • आय सीमा: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की सालाना आय ₹3 लाख तक, निम्न आय वर्ग (LIG) की आय ₹6 लाख तक, और मध्यम आय वर्ग (MIG) की आय ₹18 लाख तक होनी चाहिए।
  • घर की स्थिति: आपके पास खुदका पक्का घर नहीं होना चाहिए या आप कच्चे या किराये के घर में रह रहे हों।
  • नागरिकता: आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • प्राथमिकता समूह: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अल्पसंख्यक, विधवाएं, और दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता।
  • SECC 2011: ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) 2011 में नाम होना चाहिए। अगर नाम नहीं है, तो ग्राम सभा के जरिए पात्रता दिखा सकते हैं।

PM Awas Yojana Required Documents

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो

PM Awas Yojana List 2025 Check

PM Awas Yojana List 2025 में अपना नाम चेक करना बहुत आसान है। आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कर सकते हैं। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:

  1. ग्रामीण इलाके का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट जाये और शहरी इलाके का स्टेटस चेक करने के लिए PMAY-U की वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Awaassoft ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. ड्रॉपडाउन मेनू में Report सेक्शन चुनें।
  4. Report सेक्शन में जाने के बाद Beneficiary Details for Verification ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. अपने राज्य, जिला, ब्लॉक, और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  6. इसके बाद कैप्चा कोड भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  7. अब आपके सामने PM Awas Yojana List 2025 खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
  8. आप UMANG App या AwaasApp के जरिए भी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

अगर नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या करें?

  • पहले सुनिश्चित करें कि आपने आवेदन सही तरीके से किया था।
  • अपने स्थानीय नगर निगम या पंचायत कार्यालय से संपर्क करें।
  • जरूरी दस्तावेज दोबारा चेक करे कई उनमे कोई गलती तो नहीं और फिर से आवेदन करें।
  • हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी स्थिति जानें।
  • फॉर्म भरते हुए आवेदक का वैसा ही नाम होना चाहिए जो आधार कार्ड पर है।

PM Awas Yojana Payment Status Check

अगर आपका नाम PM Awas Yojana List 2025 में शामिल है, तो आप अपनी किस्त की स्थिति भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए:

  1. भुगतान की स्थिति चेक करने के लिए PMAY-G की वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Stakeholders सेक्शन में IAY/PMAYG Beneficiary चुनें।
  3. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें।
  4. उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. आपके सामने भुगतान की स्थिति (पहली, दूसरी, या तीसरी किस्त) दिखाई देगी।
  6. आप UMANG ऐप या AwaasApp के जरिए भी पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Contact

  • ग्रामीण आवास वेबसाइट: pmayg.nic.in
  • शहरी आवास वेबसाइट: pmaymis.gov.in
  • फोन नंबर/ ईमेल: 1800-11-6446, support-pmayg@gov.in
  • Rural PM Awas Yojana List 2025: Click Here
  • Urban PM Awas Yojana List 2025: Click Here

Conclusion

PM Awas Yojana List 2025 चेक करने के लिए आपको किसी ऑफिस या बैंक में जाने की जरुरत नहीं, लंबी लाइन में खड़े होने की जरुरत नहीं। आपक नाम आया है या नहीं ये आप घर बैठे आसानी से देख सकते है। अगर आपका नाम लिस्ट में आ गया है तो आपको जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी करके अपने पक्के घर का सपना पूरा करे। अगर नाम नहीं आया तो चिंता मत करना नहीं, फिर से आवेदन करें और याद से सभी दस्तावेज सही से लगाएं। योजना का दूसरा चरण अभी चालू हो गया है जो 2025 से 2029 तक चलेगा, जिसमें 2 करोड़ और घरों का निर्माण होना है। तो आपका नाम इसमें जरूर आएगा।


Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2025 – घर बैठे पाएं मुफ्त बिजली!

FAQs

1. क्या PM Awas Yojana List 2025 ऑनलाइन देख सकते हैं?

हाँ, आप इसे pmaymis.gov.in इस वेबसाइट पर देख सकते हैं।

2. मेरा नाम लिस्ट में नहीं है, क्या दोबारा आवेदन कर सकता हूँ?

बिल्कुल, आप नए दस्तावेजों के साथ फिर से आवेदन कर सकते हैं।

3. ग्रामीण और शहरी योजना में फर्क है क्या?

दोनों योजनाएं अलग-अलग वेबसाइट, लाभ और प्रक्रिया से चलती हैं।

4. PMAY-G के तहत कितनी राशि मिलती है?

ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1.20 लाख और पहाड़ी इलाकों में ₹1.30 लाख की सहायता मिलती है।

5. मेरा नाम लिस्ट में है, पर घर निर्माण शुरू नहीं हुआ है तो क्या करे?

इस परिस्थिति में आप जिला ग्रामीण विकास अधिकारी (DRDA) को लिखित शिकायत भेज सकते है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top