
Table of Contents
भारत सरकार बच्चे, महिला, बुजुर्ग या जरूरतमंद लोगों के लिए कोई न कोई योजना की शुरवात करती रहती है। जैसे अभी आंध्र प्रदेश सरकार ने कमजोर वर्गों जैसे बुजुर्गों, विधवाओं, और दिव्यांगों को आर्थिक सहायता देने के लिए NTR Bharosa Pension Scheme की शुरवात की है। इस योजना का मकसद है कि कोई भी जरूरतमंद अपने खुद के खर्च के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहे। आंध्र प्रदेश सरकार ने इस योजना को और बेहतर बनाने के लिए पेंशन की राशि को बढ़ाया है, जिससे लाभार्थियों को ज्यादा राहत मिले।
ये योजना पहले YSR Pension Kanuka के नाम से जानी जाती थी, लेकिन 2024 में चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने इसे फिर से NTR Bharosa Pension Scheme नाम दिया। इसका नाम तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एन.टी. रामा राव के नाम पर रखा गया है। इस योजना के तहत सरकार हर महीने पेंशन सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। अगर आप या आपके परिवार में कोई इस योजना का लाभ ले सकता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल योजना की जानकारी विस्तार से बताने वाले है।
NTR Bharosa Pension Scheme क्या है?
NTR Bharosa Pension Scheme आंध्र प्रदेश सरकार की एक सामाजिक कल्याण योजना है। इसका उद्देश्य है उन लोगों को वित्तीय सहायता देना, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसमें बुजुर्ग, विधवाएं, दिव्यांग, मछुआरे, बुनकर, और ट्रांसजेंडर जैसे कई समूह शामिल हैं। इस योजना के जरिए सरकार हर महीने पेंशन देती है, ताकि ये लोग अपनी रोज की जरूरतें पूरी कर सकें। 2024 में सरकार ने पेंशन की राशि को बढ़ाकर इसे और बड़ा बनाया है।
NTR Bharosa Pension Scheme के लाभ
NTR Bharosa Pension Scheme 2025 के कई फायदे हैं, जो इसे खास बनाते हैं:
- आर्थिक सहायता: हर महीने पेंशन मिलने से लाभार्थी अपनी रोजमर्रा की जरूरतें बिना किसी पर निर्भर हुए पूरी कर सकते हैं।
- सम्मान: ये योजना कमजोर वर्गों को समाज में सम्मान और आत्मविश्वास देती है।
- बढ़ी हुई पेंशन: 2024 में पेंशन राशि को बढ़ाकर 4,000 रुपये से 15,000 रुपये तक कर दिया गया है, जो पहले 3,000 रुपये थी।
- स्पष्ट व्यवस्था: पेंशन सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम है।
- समान नज़रिया: योजना में बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों, और ट्रांसजेंडर समेत कई समूहों को शामिल किया गया है।
- आसान प्रक्रिया: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है।
कितनी पेंशन मिलती है?
NTR Bharosa Pension Scheme 2025 के तहत अलग-अलग श्रेणियों के लिए पेंशन राशि इस प्रकार है:
- बुजुर्ग, विधवाएं, बुनकर, मछुआरे, अकेली महिला, Transgender, Dappu Artist: 4,000 रुपये प्रति माह।
- हल्की विकलांगता वाला (40% या अधिक विकलांगता): 6,000 रुपये प्रति माह।
- पूर्ण रूप से अक्षम या बिस्तर पर पड़े लोग: 15,000 रुपये प्रति माह।
- क्रोनिक किडनी रोग (CKDU) और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग: 10,000 रुपये प्रति माह।
पेंशन की राशि जुलाई 2024 से बढ़ाई गई है, जिससे लाभार्थियों को ज्यादा सहायता मिल रही है।
NTR Bharosa Pension Scheme के लिए पात्रता
NTR Bharosa Pension Scheme के लिए पात्र होने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आवेदक आंध्र प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- परिवार की मासिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 10,000 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 12,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
- आवेदक को किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
- विशिष्ट श्रेणियां:
- बुजुर्ग: 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र।
- विधवाएं: 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र।
- दिव्यांग: कम से कम 40% विकलांगता, जिसका प्रमाण पत्र हो।
- बुनकर, मछुआरे, टॉडी टैपर्स: 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र।
- ट्रांसजेंडर: 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र।
- महिला: 35 वर्ष से अधिक उम्र, जो अलग रह रही हों या अविवाहित हों।
NTR Bharosa Pension Scheme के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन के लिए आपको ये दस्तावेज चाहिए:
- आधार कार्ड (पहचान के लिए)
- राशन कार्ड (आय प्रमाण के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण (पेंशन ट्रांसफर के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- विकलांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांगों के लिए)
- मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवाओं के लिए पति का)
NTR Bharosa Pension Scheme Offline Registration
- अपने नजदीकी ग्राम या वार्ड सचिवालय जाएं।
- NTR Bharosa Pension Scheme का आवेदन फॉर्म लें।
- फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज संलग्न करें।
- फॉर्म को सचिवालय में जमा करें।
- वेरिफिकेशन के बाद पेंशन आपके बैंक खाते में शुरू हो जाएगी।
NTR Bharosa Pension Scheme Online Registration
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “NTR Bharosa Pension Scheme” सेक्शन में जाएं।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, आधार नंबर, पता आदि भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और एप्लिकेशन नंबर नोट करें।
NTR Bharosa Pension Scheme Status Check
लाभार्थी सूची चेक करने के लिए:
- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ऊपर “Beneficiary List” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या पेंशन आईडी डालें।
- जिला, मंडल, पंचायत और गांव का नाम चुनें।
- “Search” पर क्लिक करें, और आपकी स्थिति स्क्रीन पर दिखेगी।
फॉर्म डाउनलोड और हेल्पलाइन नंबर
- ऑफिशियल वेबसाइट: sspensions.ap.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर: 0866 2410017
- ईमेल: ntrbharosapensionscheme@gmail.com
निष्कर्ष
आंध्र प्रदेश सरकार ने जो NTR Bharosa Pension Scheme शुरू की है वह जरूरतमंद लोगों के लिए एक फायदेमंद और आर्थिक मदद देनी वाली योजना है। लाई 2024 से शुरू हुई यह स्कीम राज्य के 65 लाख से ज्यादा लोगों को सीधे फायदा पहुँचा रही है। आपको जानकर हैरानी हो की ‘आंध्र प्रदेश आज देश का पहला ऐसा राज्य है जो सामाजिक सुरक्षा पर सालाना ₹34,000 करोड़ से ज्यादा खर्च कर रहा है। इस योजना में भ्रष्टाचार का कोई नामोनिशान नहीं क्यूंकि पैसा सीधे बैंक खातों में पहुँचता है। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इस योजना के लिए पात्र है, तो तुरंत आवेदन करें।
Mukhyamantri Suposhan Yojana 2025: बच्चों-महिलाओं को मुफ्त पोषण और आर्थिक सहायता
FQAS
1. क्या विधवा पेंशन के लिए आयु सीमा है?
➤ नहीं, विधवाओं के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। बस उनका परिवार ग्रामीण क्षेत्र में ₹10,000 या शहरी क्षेत्र में ₹12,000 से कम कमाता होना चाहिए।
2. पेंशन राशि कब तक मिलती रहेगी?
➤ लाभार्थी के जीवित रहने तक पेंशन मिलती रहती है। मृत्यु के बाद उनके पति/पत्नी को अगले महीने से पेंशन मिलने लगती है।
3. आवेदन के कितने दिन बाद पेंशन मिलना शुरू होती है?
➤ आवेदन स्वीकृत होने के अगले महीने से पेंशन शुरू हो जाती है।
4. क्या पुराने पेंशनधारियों को बढ़ी हुई राशि मिलेगी?
➤ हाँ, जुलाई 2024 से सभी लाभार्थियों को नई बढ़ी हुई राशि मिल रही है।
5. क्या ट्रांसजेंडर लोग भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, यह योजना ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए भी ₹4,000 प्रति माह की पेंशन प्रदान करती है।