Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana 2025: 90 दिन काम करने वाले मजदूरों को मिल रहा है ₹1 लाख तक का फायदा!

Bandhkam Kamgar Yojana 2025

Table of Contents

महाराष्ट्र सरकार ने बांधकाम क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए Bandhkam Kamgar Yojana की शुरुवात की है। इस योजना की शुरुवात 2017 में हुई थी, लेकिन 2025 में इसे और भी अच्छी तरह बनाया है और लोग इसका लाभ ले रहे है। योजना की शुरुवात इसलिए की गई है क्यूंकि, मजदूरों का काम बहुत जोखिम से भरा होता है और उनको उसका पैसा भी ना के बराबर मिलता है। ये योजना महाराष्ट्र सरकार ने खास तौर पर उन मजदूरों के लिए शुरू की है जो इमारतें, सड़कें, पुल, या अन्य निर्माण कार्यों में मेहनत करते हैं।

यह योजना महाराष्ट्र इमारत व अन्य बांधकाम कामगार कल्याण मंडळ (MAHABOCW) के ज़रिए संचालित होती है। इस योजना के तहत करीब 12 लाख मजदूरों को लाभ मिल रहा है। सरकार की कोशिश है कि मजदूरों को न सिर्फ आर्थिक मदद मिले, बल्कि उनके बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, और अन्य जरूरतों का भी ख्याल रखा जाए। अगर आप भी एक मजदुर है या आपके परिवार में आसपास कोई मजदुर है तो उसको इस योजना के बारे में जरूर बताओ।

Bandhkam Kamgar Yojana के प्रमुख लाभ

  • आर्थिक सहायता: पात्र मजदूरों को हर महीने 2,000 से 5,000 रुपये की वित्तीय मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।
  • सुरक्षा किट: काम के दौरान सुरक्षा के लिए हेलमेट, दस्ताने, और अन्य जरूरी सामान मुफ्त में दिए जाते हैं।
  • शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप: मजदूरों के बच्चों को कक्षा 1 से 10वीं तक पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिलती है।
  • विवाह सहायता: मजदूरों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये और खुद मजदूर की शादी के लिए 30,000 रुपये की मदद।
  • स्वास्थ्य और दुर्घटना सहायता: दुर्घटना, विकलांगता, या मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता।
  • घरेलू सामान: कुछ मामलों में घर के लिए बर्तन जैसी जरूरी चीजें भी दी जाती हैं।

Bandhkam Kamgar Yojana के लिए पात्रता

Bandhkam Kamgar Yojana का लाभ लेने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आवेदक को महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • कम से कम पिछले 12 महीनों में 90 दिन निर्माण कार्य में काम किया हो।
  • महाराष्ट्र बांधकाम कामगार कल्याण मंडल में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
  • बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हो।

Bandhkam Kamgar Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए आपको ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)
  • बैंक खाता पासबूक (आधार से लिंक होना चाहिए)
  • 90 दिन के काम का प्रमाण पत्र (श्रमिक कार्ड या नियोक्ता से सर्टिफिकेट)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आयु प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल सर्टिफिकेट)

Bandhkam Kamgar Yojana Online Registration

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Workers” सेक्शन में “Worker Registration” पर क्लिक करें।
  • Check Your Eligibility” ऑप्शन चुनें और अपनी जानकारी जैसे जन्मतिथि, आधार नंबर, और निवास डिटेल्स भरें।
  • अगर आप पात्र हैं, तो “Proceed” पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसे संभालकर रखें।

Bandhkam Kamgar Yojana Offline Registration

  • अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप नजदीकी तालुका सुविधा केंद्र या जिला श्रमिक कार्यालय में जा सकते हैं।
  • वहां आपको फॉर्म-V मिलेगा, जिसे भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।
  • ऑफलाइन आवेदन के बाद आपको एक रसीद मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए रखें।

Bandhkam Kamgar Yojana Status Check

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in पर जाएं।
  • मेन्यू में “Beneficiary List” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपने जिला, शहर, और ब्लॉक का चयन करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें।
  • “Check” बटन पर क्लिक करें, और आपकी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

किन लोगों को फायदा मिलेगा?

ये योजना खास तौर पर उन निर्माण मजदूरों के लिए है जो दिनरात मेहनत करते है फिर भी उनके पास पैसों की कमी रहती हैं। अगर आप सड़क, इमारत, या पुल जैसे प्रोजेक्ट्स में काम करते हैं और महाराष्ट्र के निवासी हैं, तो ये आपके लिए है। खासकर उन परिवारों को ज्यादा फायदा होगा जिनके पास इनकम/पैसे आने का कोई दूसरा जरिया नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और शादी जैसे खर्चों में मदद मिलने से मजदूरों का बोझ काफी कम हो सकता है। इसलिए इस योजना को बनाया है।

संपर्क जानकारी

अगर आपको योजना के बारे में कोई सवाल है या आवेदन में दिक्कत आ रही है, तो आप इनसे संपर्क कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: mahabocw.in
  • हेल्पलाइन नंबर: (022) 2657-2631, (022) 2657-2632, 7400012262
  • ईमेल: support@mahabocw.in, bocwwboardmaha@gmail.com
  • Bandhkam Kamgar Yojana Online Registration: Click Here
  • Bandhkam Kamgar Yojana PDF Form: Click Here

निष्कर्ष

Bandhkam Kamgar Yojana 2025 महाराष्ट्र के निर्माण मजदूरों के लिए एक शानदार योजना है। अब तक 12 लाख मजदुर इससे जुड़ चुके हैं, और ₹2,000–5,000 की आर्थिक मदद, फ्री हेल्थ किट और पढ़ाई में सहायता जैसे लाभ उठा रहे हैं। आप ऑनलाइन आवेदन करें या ऑफलाइन, इन दोनों प्रक्रिया को आसान बनाया गया है ताकि हर मजदूर इसका लाभ उठा सके। अगर आप पात्र हैं, तो बिना देर किए आज ही रजिस्टर करें और सरकार की इस शानदार पहल का हिस्सा बनें। तो दोस्तों, अगर आप या आपका कोई जानने वाला इस योजना का लाभ ले सकता है, तो इस जानकारी को शेयर जरूर करें।


Sukanya Samriddhi Yojana Details 2025: बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए आज ही निवेश करें, जानें पूरी जानकारी!

FAQs

1. क्या रजिस्ट्रेशन के बाद हर साल फिर से आवेदन करना होता है?

➤ नहीं, रजिस्ट्रेशन एक बार कराने के बाद हर साल सिर्फ़ ₹12 (₹1/माह) रिन्यूअल फीस देनी होती है।

 2. 90 दिन के काम का प्रमाणपत्र कौन जारी कर सकता है?

➤ योजना के लिए कॉन्ट्रैक्टर, सरपंच, ग्रामसेवक या नगरपालिका अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र मान्य है।

3. क्या बेटी की शादी के लिए कोई सहायता मिलती है?

➤ हाँ! पहली बेटी की शादी पर ₹30,000 का आर्थिक लाभ मिलता है।

4. क्या निर्माण काम के अलावा अन्य काम करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं?

➤ हाँ! सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, प्लंबिंग, एलेवेटर मरम्मत जैसे 21 तरह के कामों से जुड़े मजदुर पात्र हैं।

5. क्या महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

➤ हां, अगर वे निर्माण मजदूर हैं और पात्रता पूरी करती हैं, तो वे भी लाभ ले सकती हैं।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top