
Table of Contents
आज के समय में अच्छे कॉलेज में पढ़ाई करना बहुत मुश्किल बन चूका है। क्यूंकि जितना बड़ा और अच्छा कॉलेज उसकी फ़ीस उतनी ही ज्यादा होती है। अगर किसी गरीब परिवार के छात्र को इन कॉलेज में अड्मिशन लेना है तो पैसे की कमी के कारन नहीं ले सकते। इसी परिस्थिति में काम आती है, Azim Premji Foundation के द्वारा शुरू की गई Azim Premji Scholarship ये स्कॉलरशिप खासकर लड़कियों के लिए बनाई है। पिछले साल यानी 2024-25 में इस स्कॉलरशिप ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ जिलों में 25,000 से ज्यादा लड़कियों की मदद की थी।
अब 2025-26 के लिए ये स्कॉलरशिप 18 राज्यों में 2.5 लाख लड़कियों को मिलने वाली है। इस स्कॉलरशिप के तहत हर साल 30,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो ट्यूशन फीस, किताबें, और दूसरी पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। तो, अगर आप भी इसका फायदा लेना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Azim Premji Scholarship कब आएगी?
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2025 में शुरू होगी। बताया जा रहा है की पिछले साल की तरह, आवेदन की आखिरी तारीख सितंबर के अंत तक हो सकती है। स्कॉलरशिप की राशि अप्रैल 2026 तक दी जाएगी। अगर आप या आपके पहचान में कोई भी इस स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहती हैं, तो सितंबर से पहले सारी तैयारियां कर लें। ऑफिशियल वेबसाइट azimpremjischolarship.org सप्ताह में 4 से 5 बार चेक करते रहे, ताकि कोई अपडेट मिस न हो।
Azim Premji Scholarship Key Highlights
विशेषता | विवरण |
---|---|
स्कॉलरशिप का नाम | अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 |
स्कॉलरशिप कौन देता है | अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियां |
आर्थिक सहायता | 30,000 रुपये प्रतिवर्ष (दो किश्तों में) |
अवधि | पूरे कोर्स की अवधि (2-5 साल) |
आवेदन की अवधि | सितंबर 2025 |
उपलब्ध राज्यों की संख्या | 18 राज्य (असम, बिहार, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आदि) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
Azim Premji Scholarship Applies in 18 राज्यों की लिस्ट
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Jharkhand
- Karnataka
- Madhya Pradesh
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Rajasthan
- Sikkim
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
Azim Premji Scholarship Objective
- लड़कियों को प्राइमरी से हायर एजुकेशन तक पढ़ने के काबिल बनाना।
- ट्यूशन फीस, किताबें, और दूसरी पढ़ाई से जुड़ी फ़ीस/ पैसे को कम करना।
- सरकारी/निजी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाली लड़कियों को लाभ देना।
- लड़कियों को उच्च शिक्षा के जरिए बेहतर करियर बनाने का मौका देना।
- 18 राज्यों में लाखों लड़कियों तक स्कॉलरशिप पहुंचाना।
Azim Premji Scholarship Eligibility Criteria
- छात्रा ने कक्षा 10 और 12 किसी सरकारी स्कूल से पास की हो
- पात्र कॉलेज/डिग्री या डिप्लोमा कोर्स (सरकारी या विश्वसनीय निजी) में प्रवेश लिया हो
- आवेदक दिए हुए 18 राज्य में से किसी एक राज्य की निवासी हो
- आर्थिक रूप से कमजोर लड़की
Azim Premji Scholarship Required Documents
- आधार कार्ड
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
- प्रवेश प्रमाणपत्र / फीस रसीद (कॉलेज से)
- बैंक खाता विवरण (छात्रा का)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
Azim Premji Scholarship Online Apply
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सितंबर 2025 में Azim Premji Foundation की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
- ‘Apply Now’ पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको “Apply for Scholarship” का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- पात्रता चेक करें: अपनी डिटेल्स डालकर चेक करें कि आप योग्य हैं या नहीं।
- रजिस्ट्रेशन करें: एक मोबाइल नंबर और Email Id के साथ रजिस्टर करें। आपको OTP मिलेगा, उसे डालें।
- आवेदन फॉर्म भरें: पर्सनल और शैक्षिक डिटेल्स डालें, जैसे नाम, पता, स्कूल का नाम, आदि।
- दस्तावेज अपलोड करें: सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और कैप्चा कोड डालें।
- सबमिट करें: फॉर्म को अच्छे से चेक करें और “Submit” बटन दबाएं।
Azim Premji Scholarship Status Check
अगर आपने आवेदन किया है और आपको पता करना है की स्टेटस क्या है तो आपको निचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करे।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज के “Candidate Portal” में लॉगिन करें, जो आपको आवेदन सबमिट करने के बाद मिला होगा।
- अपने रजिस्टर्ड ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- “Application Status” सेक्शन में अपनी स्थिति देखें।
- अगर आपका आवेदन शॉर्टलिस्ट होता है, तो आपको SMS के जरिए सूचना मिलेगी।
- SMS में दिए गए लिंक पर जाकर आपको 21 मार्च 2026 तक ऑफर लेटर स्वीकार करना होगा, नहीं तो स्कॉलरशिप रद्द हो सकती है।
Scholarship Reject होने पर क्या करें?
अगर आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो घबराएं नहीं। ये कुछ कदम उठाएं:
- रिजेक्शन का कारण जानें: ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें वहां Incomplete Docs, Eligibility issue आदि में से कोई ऑप्शन होगा तो हेल्पलाइन नंबर से संपर्क और उनको बताये। आमतौर पर गलत दस्तावेज, अधूरी जानकारी, या पात्रता न पूरी करना कारण हो सकता है।
- दस्तावेज चेक करें: निश्चित करें कि सभी दस्तावेज सही और पूरे हैं।
- दोबारा आवेदन करें: अगर अगला Round शुरू हो, तो सही जानकारी के साथ फिर से अप्लाई करें।
- नोटिफिकेशन आने पर फ़रवरी–मार्च 2026 की सुधार विंडो में एडिट करें
Contact
किसी भी सवाल या मदद के लिए:
- ऑफिशियल वेबसाइट: azimpremjifoundation.org
- WhatsApp Chat Bot: 7795535891
- ईमेल: Click Here
- Azim Premji Scholarship Online Apply: Click Here
Conclusion
दोस्तों आज के समय में 90% स्कॉलरशिप ऐसी होती है जिसका लाभ लड़के और लड़किया दोनों ले सकते है। लेकिन Azim Premji Scholarship खास लड़कियों के लिए शुरू की गई है। इसमें जो ₹30,000 प्रति साल की सहायता मिलती है उससे ट्यूशन, पुस्तक, यात्रा या कोई अन्य खर्च में काम आती है साथ ही उनकी पढ़ाई को आसानी से पूरा करने में मदद करेगी। यह स्कॉलरशिप सितंबर 2025 में आवेदन शुरू होने वाली है इसलिए बस कुछ दिन इंतजार करें, अपने दस्तावेज तैयार रखें, और समय पर अप्लाई करें।
Bharti Airtel Scholarship 2025‑26: मुफ्त इंजीनियरिंग शिक्षा, लैपटॉप और हॉस्टल खर्च!
FAQs
1. Azim Premji Scholarship 2025‑26 आवेदन कब शुरू होगा?
सितंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में।
2. अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में कितनी राशि मिलती है?
30,000 रुपये सालाना दो किश्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
3. स्कॉलरशिप का पैसा किस लिए इस्तेमाल कर सकते हैं?
ट्यूशन फीस, किताबें, या पढ़ाई से जुड़े किसी भी खर्च के लिए।
4. अगर मेरा आवेदन रिजेक्ट हो जाए, तो क्या करूं?
हेल्पलाइन से संपर्क करें, रिजेक्शन का कारण जानें, और अगले Round में सही जानकारी के साथ फिर से अप्लाई करें।