
अगर आपने AP ICET 2025 का Exam दिया था और अब MBA या MCA कोर्स में Admission लेना चाहते है, तो यह खबर आपके लिए है! AP ICET 2025 Phase 1 Counselling की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यह काउंसलिंग आंध्र प्रदेश State Council of Higher Education (APSCHE) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके जरिए राज्य के 200+ कॉलेजों में MBA और MCA सीट्स का वितरण होता है। जुलाई 2025 के शुरुआत में, APSCHE ने इस Phase 1 counselling का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। तो इसमें इसमें उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होती है, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होता है, और फिर वे web options चुन सकते हैं।
AP ICET 2025 Phase 1 Counselling: क्या है ये?
AP ICET 2025 Phase 1 Counselling आंध्र प्रदेश State Council of Higher Education (APSCHE) द्वारा आयोजित एक प्रक्रिया या जिसे हम कोर्स भी कह सकते है। जिसके जरिए AP ICET 2025 परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को आंध्र प्रदेश के टॉप कॉलेजों में MBA और MCA कोर्सेज में दाखिला मिलता है। ये काउंसलिंग ऑनलाइन होती है और इसमें रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, वेब ऑप्शंस चुनना और सीट अलॉटमेंट जैसी स्टेज शामिल हैं।
इसको करवाने का असली मकसद यह है की कैंडिडेट को उनकी रैंक और पसंद के आधार पर सही कॉलेज मिल सके। अगर आपने AP ICET 2025 में 25% (यानी 50/200 मार्क्स) या उससे ज्यादा स्कोर किया है (SC/ST के लिए कोई न्यूनतम मार्क्स नहीं), तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
AP ICET 2025 Phase 1 Counselling Important Dates
Event | Date |
---|---|
Registration शुरू | 10 जुलाई 2025 |
Registration की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2025 |
Certificate Verification | 11–15 जुलाई 2025 |
Web Options Entry | 13–16 जुलाई 2025 |
Web Options बदलाव | 17 जुलाई 2025 |
Seat Allotment Result | 19 जुलाई 2025 |
Self‑Reporting & College Reporting | 20–22 जुलाई 2025 |
Class Work शुरुआत | 21 जुलाई 2025 |
AP ICET 2025 Required Documents
AP ICET 2025 Phase 1 Counselling के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे। यहाँ लिस्ट है:
- AP ICET 2025 हॉल टिकट
- AP ICET 2025 रैंक कार्ड
- डिग्री की मार्कशीट और Provisional Certificate
- Intermediate या डिप्लोमा की मार्कशीट
- 10वीं की मार्कशीट
- स्टडी सर्टिफिकेट (9वीं से डिग्री तक)
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
- निवास प्रमाण पत्र (प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए)
- इनकम सर्टिफिकेट या राशन कार्ड
- कैटेगरी सर्टिफिकेट
- Note: सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके तैयार रखें, ताकि अपलोड करने में कोई दिक्कत न हो।
AP ICET 2025 Phase 1 Counselling Registration
AP ICET 2025 Phase 1 Counselling में रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है, बशर्ते आप स्टेप्स को सही से फॉलो करें। यहाँ पूरा प्रोसेस है:
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले कोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट icet-sche.aptonline.in पर जाएं।
- Registration: होमपेज पर ‘Candidate Registration’ का लिंक दिखेगा।
- लॉगिन डिटेल्स बनाएं: अपने AP ICET 2025 हॉल टिकट नंबर और जन्मतिथि डालकर रजिस्ट्रेशन शुरू करें। इसके बाद आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स मिलेंगे।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें: लॉगिन करने के बाद अपनी पर्सनल, शैक्षणिक और Contact Details भरें। सारी जानकारी सही-सही डालें, क्योंकि गलती होने पर दिक्कत हो सकती है।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: जरूरी डॉक्यूमेंट्स (जैसे रैंक कार्ड, मार्कशीट, आदि) को JPEG, JPG या PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
- काउंसलिंग फीस जमा करें: जनरल और OBC कैटेगरी के लिए 1200 रुपये और SC/ST/PwD के लिए 600 रुपये की फीस ऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) जमा करें।
- वेब ऑप्शंस चुनें: अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें। आप जितने चाहें उतने ऑप्शंस डाल सकते हैं, लेकिन सिर्फ वही चुनें जिसमें आप वाकई पढ़ना चाहते हैं।
- फॉर्म सबमिट करें: सब कुछ चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
AP ICET 2025 Phase 1 Counselling Top Collages
AP ICET 2025 Phase 1 Counselling के जरिए आंध्र प्रदेश के 290+ कॉलेजों में MBA और MCA कोर्सेज में दाखिला मिलता है। कुछ टॉप कॉलेजों के नाम ये हैं:
- Sagi Ramakrishnamraju Engineering College (SRKREC), Bhimavaram
- Sri Venkateswara College of Engineering (SVEC), Tirupati
- Acharya Nagarjuna University (ANU), Guntur
- Lakireddy Bali Reddy College (LBRC), Mylavaram
- Andhra University, Visakhapatnam
Common Mistakes और Important Tips
काउंसलिंग में छोटी-छोटी गलतियां बड़ा नुकसान कर सकती हैं। यहाँ कुछ कॉमन मिस्टेक्स और टिप्स हैं:
- गलतियां:
- गलत डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना या अधूरी जानकारी देना।
- वेब ऑप्शंस में बिना सोचे-समझे कॉलेज चुनना।
- काउंसलिंग फीस या डेडलाइन मिस करना।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलत डिटेल्स भरना।
- टिप्स:
- सभी डॉक्यूमेंट्स पहले से PDF स्कैन करके रखें।
- वेब ऑप्शंस चुनते वक्त अपनी रैंक और कॉलेज की कट-ऑफ चेक करें।
- इंटरनेट कनेक्शन अच्छा रखें, ताकि रजिस्ट्रेशन में रुकावट न आए।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें।
- अगर कोई समस्या आये तो दिए हुए हेल्पलाइन पर संपर्क करे।
Contact
- ऑफिशियल वेबसाइट: icet-sche.aptonline.in
- AP ICET 2025 Phase 1 Counselling Registration: Click Here
- AP ICET 2025 Phase 1 Application Form Print: Click Here
- ईमेल: admissionapicet@gmail.com
- फोन नंबर: 0891-2844992, +91 9154032856
Azim Premji Scholarship 202-26: ₹30,000 हर साल पाने का मौका: Click Here
FAQs
1. क्या AP ICET 2025 Phase 1 Counselling में सभी रैंकर्स हिस्सा ले सकते हैं?
हाँ, जो AP ICET 2025 क्वालीफाई कर चुके हैं वे Phase 1 Counselling में हिस्सा ले सकते हैं।
2. काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?
रजिस्ट्रेशन 10 जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है और 14 जुलाई 2025 तक चलेगा।
3. क्या मैं वेब ऑप्शंस बाद में बदल सकता हूँ?
हाँ, लेकिन सिर्फ 13-16 जुलाई 2025 के बीच, जब वेब ऑप्शंस की विंडो खुली होगी।