Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana 2025: असम के कर्मचारियों को 5 लाख तक इलाज फ्री!

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana

Table of Contents

असम सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेडिकल इमरजेंसी में आर्थिक तनाव से बचाने के लिए Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana (MMLSAY) की शुरुआत की है। यह योजना खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए शुरू की गई है जो अभी नौकरी कर रहे है तो जो रिटायर्ड है मतलब इसका लाभ हर एक सरकारी कर्मचारी ले सकता है। जब इन कर्मचारियों के परिवार में किसी को कैंसर, हार्ट अटैक या किडनी फेल्योर जैसी बीमारिया होती है तो अस्पताल का खर्चा बहुत ज्यादा लगता है। इसी बात को ध्यान रखते हुए आसाम सरकार ने हर लाभार्थी को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराने का ऐलान किया है।

इस योजना की शुरुवात 10 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी और अब तक 2.17 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को कवर कर चुकी है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब सरकारी नौकरी करने वाले भाई-बहन बिना पैसों की चिंता किए अच्छे अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए इस योजना के बारे में और विस्तार से जानते है।

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana Properties

  • कैशलेस इलाज: 5 लाख रुपये तक का इलाज बिना पैसे दिए।
  • ऑनलाइन सिस्टम: रजिस्ट्रेशन से लेकर क्लेम तक सब ऑनलाइन।
  • स्मार्ट हेल्थ कार्ड: एक कार्ड, जिससे अस्पताल में आसान इलाज।
  • परिवार को कवरेज: कर्मचारी, पेंशनभोगी और उनके डिपेंडेंट्स शामिल।
  • CGHS रेट्स: इलाज की लागत केंद्रीय स्वास्थ्य योजना के रेट्स पर।
  • पेंशनर्स के लिए भी: रिटायर्ड कर्मचारियों को भी पूरा लाभ।
  • आसान ऑप्ट-आउट: नहीं चाहिए योजना? आप बाहर निकल सकते हैं।

लाभार्थी कौन हैं?

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana 2025 खास तौर पर असम के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बनाई गई है। अगर आप असम सरकार के किसी डिपार्टमेंट में काम करते हैं, चाहे वो ग्रेड I हो या ग्रेड IV, ये योजना आपके लिए है। इसके अलावा, रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिवार भी इसका फायदा ले सकते हैं।

इस योजना का लाभ सिर्फ कर्मचारी तक सीमित नहीं है। आपके परिवार के लोग, जैसे पति/पत्नी, बच्चे और आश्रित माता-पिता, भी इस योजना के तहत कवर होते हैं। लेकिन ध्यान दें, अगर आप किसी दूसरी सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana Benefits

  • 5 लाख का कवर: हर साल 5 लाख तक का मुफ्त इलाज।
  • कैशलेस सुविधा: अस्पताल में बिल की टेंशन नहीं।
  • प्राइवेट अस्पतालों में इलाज: पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में भी सुविधा।
  • परिवार की सुरक्षा: आपके पूरे परिवार को स्वास्थ्य कवर।
  • आसान प्रक्रिया: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और क्लेम से समय की बचत।
  • पेंशनर्स को राहत: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए भी बराबर लाभ।

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana Eligibility Criteria

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana 2025 का लाभ लेने के लिए आपको इन शर्तों को पूरा करना होगा:

  • आवेदक असम का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक असम सरकार का कर्मचारी या पेंशनभोगी होना चाहिए।
  • परिवार के सदस्य (पति/पत्नी, बच्चे, आश्रित माता-पिता) भी पात्र।
  • अन्य किसी सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ न ले रहे हों।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष।
  • कर्मचारी का ग्रेड (I, II, III, IV) कोई भी हो, सभी पात्र।

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana Required Documents

रजिस्ट्रेशन के लिए आपको ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कर्मचारी/पेंशनर ID या PPO नंबर
  • परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर (रजिस्टर्ड)
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana Online Apply

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana 2025 में रजिस्ट्रेशन करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. वेबसाइट पर जाएं: आवेदन करने के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाये।
  2. बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन: होमपेज पर “Beneficiary Login/Registration” पर क्लिक करें।
  3. टाइप चुनें: कर्मचारी या पेंशनर, अपनी केटेगरी सिलेक्ट करें।
  4. डिटेल्स भरें: पैन नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी डालें।
  5. दस्तावेज अपलोड करें: जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  6. सबमिट करें: फॉर्म चेक करके “Submit” बटन दबाएं।
  7. स्मार्ट हेल्थ कार्ड डाउनलोड करें: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद कार्ड डाउनलोड करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको SMS और ईमेल के जरिए कन्फर्मेशन मिलेगा।

Smart Health Card क्या है?

स्मार्ट हेल्थ कार्ड Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana 2025 का सबसे खास हिस्सा है। ये एक डिजिटल कार्ड है, जो आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य कवर का एक महत्वपूर्ण सबूत होता है। इस कार्ड को दिखाकर आप पैनल में शामिल किसी भी अस्पताल में कैशलेस इलाज करवा सकते हैं।

साथ ही इस कार्ड में आपकी सारी डिटेल्स, जैसे नाम, कर्मचारी/पेंशनर ID, और परिवार के सदस्यों की जानकारी होती है। इसे आप ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट करवा सकते हैं। अगर कार्ड खो जाए, तो पोर्टल से दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है। जो इसकी सबसे अच्छी बात है।1.

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana Hospitals List

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana 2025 के तहत असम के कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल पैनल में शामिल हैं। इनमें गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, सिलचर जैसे शहरों के बड़े अस्पताल शामिल हैं। पूरी लिस्ट आप mmlsay.assam.gov.in पर चेक कर सकते हैं। कुछ प्रमुख अस्पताल हैं:

  • गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
  • अपोलो हॉस्पिटल, गुवाहाटी
  • नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल
  • जोरहाट मेडिकल कॉलेज
  • अस्पताल की लिस्ट समय-समय पर अपडेट होती रहती है, इसलिए रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल चेक करते रहें।

Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojana Status Check

अपने आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते हैं? ये बहुत आसान है:

  1. स्टेटस चेक करना बहुत आसान है इसके लिए योजना की वेबसाइट पर जाये।
  2. होम पेज पर “Beneficiary Login” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपनी लॉगिन ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
  4. “Application Status” ऑप्शन चुनें।
  5. आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

अगर कोई दिक्कत हो, तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

संपर्क जानकारी

किसी भी सवाल या दिक्कत के लिए आप इनसे संपर्क कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट: mmlsay.assam.gov.in
  • हेल्पलाइन नंबर: 18003093945
  • ईमेल: support@mmlsay.assam.gov.in

निष्कर्ष

असम सरकार की Mukhyamantri Lok Sevak Arogya Yojan ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुत बढ़िया योजना बनाई गई है, जो उनको अस्पताल के हर काम के उपयुक्त है। पहले जहाँ बड़ी बीमारी आते ही लोगों को घर बेचने पड़ते थे, वहीं आज ये योजना उनके लिए मेडिकल एक वरदान बन गई है। सबसे खास बात यह है कि इसमें टेक्नोलॉजी को साधारण भाषा में इस्तेमाल किया गया है – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर स्मार्ट हेल्थ कार्ड तक सब कुछ ऐसी आसान भाषा में बताया जाता है जिसको हर कोई आसानी से समझ पाए।

आज के समय में असम के 2.5 लाख से ज़्यादा परिवार इसका लाभ उठा रहे हैं, यह इस बात दर्शाता है की यह योजना कितनी फायदेमंद है। तो अगर आप असम सरकार के कर्मचारी या पेंशन ले रहे हैं, तो आज ही mmlsay.assam.gov.in पर रजिस्टर करें और इस योजना का लाभ उठाएं।


Amrit Bharat Station Scheme 2025: जानिए आपके शहर का रेलवे स्टेशन कब बदलेगा!

FAQs

1.  क्या बीमारी शुरू होने के बाद भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

हाँ! पहले से मौजूद बीमारियों (Pre-existing Diseases) को भी कवर किया जाता है, लेकिन रजिस्ट्रेशन के समय उसकी जानकारी बताई गई हो।

2. अगर अस्पताल क्लेम रिजेक्ट कर दे तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में 48 घंटे के भीतर हेल्पलाइन पर कॉल करें या help-mmlsay@assam.gov.in पर ईमेल भेजें। क्लेम रिजेक्शन का कारण जानकर अपील की जा सकती है।

3. क्या यह योजना केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए भी है?

नहीं। यह सिर्फ़ असम राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और अधिसूचित कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए है।

4. ट्रीटमेंट के बाद बचा हुआ बैलेंस क्या होगा?

हर साल 1 अप्रैल को ₹5 लाख का बैलेंस रीसेट हो जाता है। बचा हुआ बैलेंस आगे नहीं जोड़ा जाता।

5. क्या प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज हो सकता है?

हाँ, योजना के तहत पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की सुविधा है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top