
Table of Contents
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत भारत के हर गरीब और सामान्य रूप से कमजोर किसानों को सरकार की तरफ से हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह पैसे तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर होती है। तो अगर आप एक किसान हैं और PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ उठा रहे हैं? अगर हाँ, तो आपने शायद सुना होगा कि समय-समय पर अपनी PM Kisan Samman Nidhi Status चेक करना कितना ज़रूरी है। क्यूंकि कई बार गलत जानकारी, eKYC की कमी, या अन्य तकनीकी कारणों की वज़ह से किस्त मिलती नहीं है।
इसीलिए, हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप PM Kisan Samman Nidhi Status Check कैसे कर सकते हैं, और अगर कोई दिक्कत आए तो उसका समाधान क्या है।
PM Kisan Samman Nidhi योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) भारत सरकार की एक ऐसी स्कीम है, जो छोटे और गरीब किसानों की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य ज़मीन है, उन्हें हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्तों में, यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये, डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए उनके खाते में भेजी जाती है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, और तब से अब तक लाखों किसानों को इसका लाभ मिल चुका है।
इस योजना को शुरू करने का असली मकसद है किसानों को खेती के लिए ज़रूरी चीज़ें, जैसे बीज, खाद, और उपकरण खरीदने में मदद करना, ताकि वे अपनी फसल को मजबूत बना सके। जब फसल अच्छी होगी तभी किसान अपना घर चला पाएंगे। लेकिन इस स्कीम का फायदा तभी मिलता है, जब आपका रजिस्ट्रेशन सही हो और आपने eKYC जैसी ज़रूरी प्रक्रिया पूरी कर ली हो। जब आप इस योजना में आवेदन करते है तो उस वक्त अगर गलती से आपकी जानकारी गलत हो जाये तो आपकी क़िस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए हर समय इसका स्टेटस चेक करना जरुरी है।
PM Kisan Samman Nidhi Status Check करना क्यों जरूरी है?
आप सोच रहे होंगे कि आखिर PM Kisan Samman Nidhi Status Check करना इतना ज़रूरी क्यों है? इसका जवाब बहुत आसान है। कई बार ऐसा होता है कि आपने योजना में रजिस्ट्रेशन तो कर लिया, लेकिन किसी छोटी-मोटी गलती की वजह से आपकी किस्त रुक जाती है। हमने निचे, कुछ कारण बताये है की किन लोगों को पैसा नहीं मिल पाता और स्टेटस चेक करना क्यों ज़रूरी है:
- eKYC अपडेट न होना: सरकार ने eKYC को अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने इसे पूरा नहीं किया, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
- गलत जानकारी: अगर रजिस्ट्रेशन के समय आपने गलत आधार नंबर, बैंक खाता, या मोबाइल नंबर दिया है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।
- लाभार्थी सूची में नाम न होना: कई बार आपका नाम लाभार्थी सूची से हट सकता है, अगर आपकी ज़मीन या अन्य पात्रता मानदंड पूरे नहीं होते।
- बैंक खाता आधार से लिंक न होना: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना ज़रूरी है, वरना DBT के ज़रिए पैसा नहीं आएगा।
- तकनीकी गड़बड़ी: कभी-कभी सर्वर या सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से भी किस्त रुक सकती है।
अगर आप समय-समय पर PM Kisan Samman Nidhi Status चेक करते हैं, तो आप इन समस्याओं को पहले ही पकड़ सकते हैं और ठीक कर सकते हैं। इससे आपकी किस्त समय पर आपके खाते में आती रहेगी।
PM Kisan Samman Nidhi Status Check करने की प्रक्रिया
अब बात करते हैं कि आप PM Kisan Samman Nidhi Status Check कैसे कर सकते हैं। इसे चेक करने के लिए आपके पास दो आसान ऑप्शन हैं: आधार नंबर या मोबाइल नंबर। साथ ही, आप PM Kisan मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:
आधार या मोबाइल नंबर से स्टेटस चेक करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं। यह PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट है।
- Farmers Corner पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको “Farmers Corner” सेक्शन दिखेगा। इसमें Know Your Status का ऑप्शन चुनें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर डालें: अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर है, तो उसे डालें। अगर नहीं है, तो Know Your Registration Number पर क्लिक करके आधार नंबर और मोबाइल नंबर की मदद से इसे पता करें।
- OTP वेरिफिकेशन: मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें और Get Data पर क्लिक करें।
- स्टेटस चेक करें: इसके बाद आपके सामने आपकी किस्त का स्टेटस, भुगतान की स्थिति, और अन्य डिटेल्स आ जाएंगी।
PM Kisan मोबाइल ऐप से स्टेटस चेक करें
- ऐप डाउनलोड करें: गूगल प्ले स्टोर से PM Kisan App Download करें।
- लॉगिन करें: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- Beneficiary Status: ऐप में Beneficiary Status ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आधार या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें: अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और OTP के ज़रिए वेरिफाई करें।
- डिटेल्स देखें: आपको आपकी सभी किस्तों की स्थिति और पेमेंट डिटेल्स दिख जाएंगी।
यह तरीका बहुत आसान है और आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल से कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Status में Error आए तो क्या करें?
कभी-कभी स्टेटस चेक करने पर आपको कुछ एरर मैसेज दिख सकते हैं, जैसे “eKYC Pending” या “Payment Stopped”। अगर ऐसा हो, तो घबराने की ज़रूरत नहीं। यहाँ कुछ टिप्स हैं:
- eKYC अपडेट करें: अगर स्टेटस में eKYC पेंडिंग दिख रहा है, तो निचे दिया हुआ eKYC और स्टेटस अपडेट कैसे करें? सेक्शन देखें।
- गलत जानकारी ठीक करें: अगर आधार या बैंक खाते की जानकारी गलत है, तो उसे तुरंत अपडेट करें।
- CSC सेंटर पर जाएं: नज़दीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर eKYC और अन्य समस्याओं का समाधान करवाएं।
- हेल्पलाइन से संपर्क करें: अगर आपको समझ न आए, तो PM Kisan हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल करें।
PM Kisan Beneficiary List कैसे देखें?
अपना नाम PM Kisan Beneficiary List में चेक करना चाहते हैं? यह भी बहुत आसान है:
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- Beneficiary List ऑप्शन चुनें: ऊपर Farmers Corner में Beneficiary List ऑप्शन पर क्लिक करें।
- डिटेल्स भरें: अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, और गांव की जानकारी डालें।
- लिस्ट चेक करें: लिस्ट में अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर देखें।
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो अपने स्थानीय कृषि विभाग या CSC सेंटर से संपर्क करें।
eKYC और स्टेटस अपडेट कैसे करें?
eKYC करना PM Kisan योजना का लाभ उठाने के लिए अनिवार्य है। इसे आप दो तरीकों से कर सकते हैं:
ऑनलाइन eKYC
- PM Kisan वेबसाइट पर जाएं: योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- eKYC ऑप्शन चुनें: Farmers Corner में eKYC पर क्लिक करें।
- आधार नंबर डालें: आधार नंबर और OTP के ज़रिए वेरिफिकेशन करें।
- सबमिट करें: प्रक्रिया पूरी होने पर eKYC अपडेट हो जाएगा।
ऑफलाइन eKYC
- CSC सेंटर पर जाएं: नज़दीकी CSC या स्टेट सेवा केंद्र पर जाएं।
- आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दें: ऑपरेटर को अपनी डिटेल्स दें।
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: ऑपरेटर आपका बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या फेस) वेरिफिकेशन करेगा।
स्टेटस अपडेट: अगर आपका मोबाइल नंबर, बैंक खाता, या आधार नंबर गलत है, तो CSC सेंटर या PM Kisan पोर्टल पर जाकर इसे अपडेट करें।
संपर्क जानकारी
अगर आपको कोई समस्या हो, तो आप इन तरीकों से मदद ले सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट: pmkisan.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर: 155261
- ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
- CSC सेंटर: नज़दीकी सेंटर पर जाकर सहायता लें।
- PM Kisan Samman Nidhi Status Check: Click Here
निष्कर्ष
तो दोस्तों आपने देखा की PM Kisan Samman Nidhi Status Check करना क्यों जरुरी है। हर किसान को यह स्टेटस चेक करना बेहद ज़रूरी है ताकि आपकी किस्त समय पर आपके खाते में आए। इस योजना के तहत मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त आपकी खेती के लिए और परिवार के छोटे मोटे खर्चो के लिए बहुत असरदार साबित हो सकती है। बस आपको eKYC, आधार-लिंक्ड बैंक खाता, और सही जानकारी का ध्यान रखना है।
अगर आपने अभी तक स्टेटस चेक नहीं किया, तो आज ही pmkisan.gov.in पर जाएं या PM Kisan ऐप डाउनलोड करें। स्टेटस चेक करते अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत आये तो दिए हुए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है या CSC सेंटर भी जा सकते है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Date 2025: 20वीं किस्त कब आएगी? जानिए पूरी जानकारी।
FAQs
1. PM Kisan Samman Nidhi Status Check कैसे करें?
आप pmkisan.gov.in पर जाकर Farmers Corner में Know Your Status ऑप्शन चुनें। आधार नंबर, मोबाइल नंबर, या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर OTP के ज़रिए स्टेटस चेक करें।
2. स्टेटस में "Amount Reversed" क्यों दिख रहा है?
"Amount Reversed" का मतलब है कि पैसा आपके खाते में भेजा गया था, लेकिन किसी कारणवश (जैसे आधार-बैंक अकाउंट नहीं जुड़ा होना, खाता बंद होना, नाम में गड़बड़ी) बैंक ने उसे वापस कर दिया। इस परिस्थित में आपको तुरंत अपना बैंक खाता और आधार लिंकेज चेक करवाना चाहिए।
3. क्या eKYCके बिना किस्त मिल सकती है?
हीं। हर साल eKYC कराना अनिवार्य है। अगर eKYC नहीं की है, तो आगे की किस्तें रोक दी जाती हैं।
4. मेरा मोबाइल नंबर बदल गया है। अब स्टेटस कैसे चेक करूं?
पुराने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही स्टेटस चेक होगा। नया नंबर अपडेट करवाने के लिए आपको अपने ग्राम पंचायत के लेखपाल या बीडीओ ऑफिस में जाकर आवेदन देना होगा। ऑनलाइन मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन फिलहाल नहीं है।
5. क्या पीएम किसान का पैसा सीधे किसी दूसरे के खाते में आ सकता है?
नहीं। ये पैसा सिर्फ रजिस्टर्ड लाभार्थी के अपने बैंक खाते में ही आता है, जो उसके आधार से लिंक होना चाहिए।